Rakshak

Always Watching, Always Protecting

भारतीय रक्षक दल आपका हार्दिक स्वागत करता है। 💐

भारतीय रक्षक दल एक ऐसा बचाव दल है जो किसी भी धर्म, जाती, समूह और किसी भी रंग के लोगों में भेदभाव नहीं करता। भारतीय रक्षक दल ज़रूरत पड़ने पे हर धर्म, जाती, समूह और किसी भी रंग के व्यक्ति की मदद करने में अग्रसर रहता है।

भारतीय रक्षक दल का चुनौतीपूर्ण उद्देश्य

भारतीय रक्षक दल इंसानों, जानवरों और हमारे पर्यावरण की बेहतरी के लिए कार्य करता है।

इंसानों के हित में

  1. भारत को अंदरूनी मजबूती देना है ताकि भारतवासी एक जुट हो के रह सके और ज़रूरत पड़ने पर एक साथ मिलके बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना कर सके।
  2. भारत के हर नागरिक को भारतीय रक्षक दल से जोड़ना, ताकि मुश्किल परिस्थितियों में उस इंसान की मदद हो सके और किसी और की मुश्किल परिस्थिति में वो इंसान भी किसी और की मदद कर सके।
  3. अंग्रेजी कल्चर से बर्बाद हो रहे हमारे देश के बच्चों को अश्लीलता से दूर कर के एक इज़्ज़तदार वातावरण का निर्माण करना।
  4. युवाओं में जानलेवा नशा फैलाने वालो पर शिकंजा कसना और उन्हें कानून के हवाले करना।
  5. ज़रूरतमंद के लिए रोटी, कपड़ा, मेडिकल उपचार और रहने की व्यवस्था करवाना।
  6. महिला सुरक्षा समाजिक बदलाव: समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलना होगा, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, सुरक्षा प्रणाली: आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली द्वारा सुरक्षित परियोजनाएं देना। महिला स्वयंसेवक जैसे तंत्र विकसित करना।
  7. स्वरोजगार के मौके पैदा करना

सामाजिक और अन्य जानवरों के हित में

  1. इंसान की प्रगति का अभिशाप उठाते हमारे पशुओं का संरक्षण, जो आज सड़कों पे प्लास्टिक खाने के लिए मजबूर हैं। जिसके लिए “मिशन कामधेनु” अग्रसर है।
  2. इंसान के सबसे वफ़ादार साथी कहलाये जाने वाले जीव पे क्रूर व्यक्तियों द्वारा की जाने वाली क्रूरता का समाधान।
  3. सामाजिक जीवो के लिए सुरक्षित जगह, उचित भोजन और मेडिकल उपचार की व्यवस्था।
  4. अन्य जीवों के लिए उपयुक्त माहौल जिसका वर्णन पर्यावरण सहायता कार्यों में मिलेगा।

पर्यावरण के हित में

  1. सफ़ाई अभियान से पर्यावरण को साफ़ सुथरा रखना।
  2. उचित पेड़ लगा के पर्यावरण को हरा भरा रखना।
  3. मियावाकी तकनीक से जंगल तैयार करना।
  4. जंगलों में फलदार पौधे लगाना (सीड बाल कैंपेन) ताकि जंगली जानवरो के लिए जंगलों में पर्याप्त खाना हो और इंसानी आबादी से दूर और सुरक्षित रहें।
  5. जल, थल और वायु शुद्धीकरण कार्य।

In this world of Cruelty we should have to face Challenges to save Humanity..!

If you’re enough capable to just report any casualty then you’ll be in “Team Rakshak”- INDIA’s Inside Army..!